बिहार के साहित्यकार लोककवि, भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर का जयंती

बिहार के साहित्यकार लोककवि, भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर का जयंती रालोंमो कार्यालय में मनाया गया |

18 दिसम्बर 2024, पटना।
भोजपुरी के शेक्सपियर, नाटककार, लोकप्रिय रंगकर्मी, लोक संगीत भोजपुरी के समर्थ लोककलाकार, भिखारी ठाकुर का जन्मदिन 18 दिसम्बर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कैंप कार्यालय में उनके तेल चित्र पर पुष्पांजली अर्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह-प्रवक्ता इंजीनियर हेमंत कुमार ने भिखारी ठाकुर के बारे में बताया कि भिखारी ठाकुर जी का जन्म बिहार के एक ग़रीब परिवार में 18 दिसंबर, 1887 को हुआ था, उनका गांव कुतुबपुर पुराने शाहाबाद में था लेकिन गंगा नदी के रास्ता बदलने की वजह से 1926 में कुतुबपुर सारण ज़िले का हिस्सा हो गया। भिखारी ठाकुर जी एक महान कवि, संगीतकार, नाटककार, समाज सुधारक, दार्शनिक, गायक, नर्तक और शानदार कलाकार थे, वह भोजपुरी भाषा के समर्थक थे और लोक कलाकार, लोक जागरण और रंगकर्मी के सन्देश वाहक थे।
माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने वाले अन्य नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० निर्मल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद, अशोक राम, राघवेंद्र कुशवाहा, गुड्डू वर्मा, अभिमन्यु कुशवाहा, मोहम्मद आशिक, विनोद कुमार पप्पू, इत्यादि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *