बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर हिंसा तथा तोड़फोड़ पर उतरे भाजयुमो

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर हिंसा तथा तोड़फोड़ पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने इस घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र में शर्मसार कर देने वाली है। उन्होंने कहा है कि आज भाजयुमो के कार्यकर्ताओं का एक जत्था सोची-समझी साजिश के तहत कांग्रेस मुख्यालय पर हमला करने के उद्देश्य से आया था।जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खदेड़ कर विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में गृह मंत्री अमित शाह के इशारों पर डराने की राजनीति कर रही है।पहले विपक्ष के बड़े नेताओं के खिलाफ सीबीआई-आईटी तथा ईडी का इस्तेमाल किया जाता था,लेकिन अब विपक्ष के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं के जुबान को बंद करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पाले हुए लठैतों की तरह व्यवहार करने लगी है।उन्होंने कहा कि संसद भवन से लेकर पटना के कांग्रेस कार्यालय तक किए गए भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी लोकतंत्र के इतिहास में एक धब्बा है।उन्होंने कहा कि भाजपा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देकर एक गलत परंपरा को आरंभ कर रही है,जो देश की राजनीतिक शुचिता के लिए बेहद खतरनाक है।उन्होंने कहा कि आज की घटना ने यह प्रमाणित कर दिया कि भाजपा अपने विरोधियों का मुंह बंद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है।जनता भाजपा के तमाम हरकतों को देख रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन जनता ही भाजपा के अहंकार को तोड़कर सत्ता से हटाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *